इस्लामनगर। यूपी सरकार का आदेश भले ही 72 घंटे में फुकें हुए ट्रांसफार्मर को बदलने का हो लेकिन इस्लामनगर विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के गांव छीतरपुर महरोला में पांच दिनों से ट्रांसफार्मर फुक गया है। ट्रांसफार्मर जलने से गर्मी में लोगो को काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार बिजली विभाग को अवगत कराने के बाद भी अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। आटा चक्की से लेकर घरों में सबमर्सिबल बंद हैं। मोबाइल चार्ज करने के लिए लोग इधर-उधर भटक रहे हैं। ट्रांसफार्मर फुक जाने के कारण ग्रामीणों के सामने काफी दिक्कत उत्पन्न हो गई हैं। ग्रामीणों ने अधिकारियों से फुके हुए ट्रांसफार्मर को बदलवाने की मांग की है।

रिपोर्ट रंजीत कुमार

Тест на психологическую Сможет ли гигант интеллекта найти воробья