उघैती।वजीरगंज से शादी समारोह में शामिल होकर वापस आ रहे बाइक सवार दंपति को अचानक सड़क पर आए नीलगाय की टक्कर लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बृहस्पतिबार सुबह लगभग 6 की है। वजीरगंज से शादी समारोह में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे उघैती सर्की निवासी परमेश्वरी पुत्र कन्हैया लाल अपनी पत्नी के साथ बाइक से अपने गांव उघैती लौट रहे थे। तभी बिसौली सहसवान रोड पर स्थित ग्राम शरह बरौलिया के समीप अचानक सड़क पर नीलगाय आ जानें से जोरदार टक्कर हो गई।

जिससे बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेने के बाद परिजनों को अवगत कराया परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां उन्हें उपचार के लिए भर्ती किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक बाइक दंपति के गंभीर चोटें आई हैं।

रिपोर्ट अकरम मलिक