सम्भल। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता भारी संख्या में एकत्रित होकर उप जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने खाद्य एवं रसद विभाग आयुक्त को संबोधित ज्ञापन उप जिला अधिकारी संभल को सौपा जिसमें भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया की जनपद संभल में मक्का का भारी संख्या में उत्पादन होता है जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार को जनपद संभल की मंडियों में क्रय केंद्रों को मक्का आने से पहले लगाना चाहिए था लेकिन सरकार नहीं लगा पाई और जिससे किसान की लूटमार हो रही है उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मक्का का एमएसपी मूल्य 2090 घोषित किया गया है लेकिन मंडियों में 16 सो रुपए खरीदा जा रहा है और 490 रुपए सीधे-सीधे लुटाई की जा रही है और मंडियों में बैठे कमीशन एजेंटों द्वारा एक कुंतल मक्का पर 1 किलो करदा काटा जा रहा है जो खुलेआम नियम के विरुद्ध है अगर सरकार द्वारा किसान की लुटाई को बंद नहीं किया गया तो किसानों की हो रही लुटाई को भारतीय किसान यूनियन बर्दाश्त नहीं कर पाएगी और आने वाली 20/6 /2023 से भारतीय किसान यूनियन द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह यादव चौधरी अर्जुन सिंह संजीव गांधी जय वीर सिंह यादव सुलेमान मोहम्मद हाफिज रिजवान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सम्भल से खलील मलिक की रिपोर्ट