कोई कार्यकर्ता छोटा ना, न बड़ा, सभी एक समान – राजीव कुमार गुप्ता

बदायूँ :- महा-जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत बदायूँ विधानसभा क्षेत्र की टिफिन बैठक भाजपा कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री बी०एल० वर्मा उपस्थित रहे।

केंद्रीय राज्य मंत्री सहकारिता एवं पूर्वोत्तर राज्य विकास विभाग श्री बी०एल० वर्मा ने कहा भारतीय जनता पार्टी में नेता और कार्यकर्ता एक समान है। यहाँ कोई कार्यकर्ता ना छोटा है और ना बड़ा है, सभी कार्यकर्ता एक समान है। टिफिन बैठक के माध्यम से नेता व कार्यकर्ता एक साथ सहभोज करके आपसी भाईचारे को और अधिक मजबूती मिल सके। उन्होंने कहा भाजपा सर्व स्पर्शी, सर्वव्यापी और सर्वग्राही है, पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है। उन्होंने कहा आप सभी कार्यकर्ताओं के परिश्रम की बदौलत पार्टी विश्व की नंबर वन पार्टी बनी है।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा मोदी सरकार के नौ साल में भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है, इसके अलावा कृषि एवं किसान कल्याण, गरीब कल्याण, डिजिटल इंडिया, मातृ सशक्तिकरण, खेल एवं कौशल विकास, शिक्षा एवं स्वास्थ्य, रोजगार, श्रम कल्याण, राष्ट्रीय सुरक्षा, सामाजिक न्याय और सामाजिक सद्भाव में बहुत बड़ा परिवर्तन आया है।

सांसद डॉ० संघमित्रा मौर्य ने कहा मोदी सरकार की नीति सदैव सबका साथ सबका विकास की रही है, बिना किसी भेदभाव, बिना जातिवाद और संप्रदायवाद से ऊपर उठकर सवा सौ करोड़ देशवासियों के लिए काम किया है।

सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया का सिरमौर बना है भारत की विदेश नीति और अधिक मजबूती मिली है। मोदी सरकार गरीब कल्याण के उत्थान के लिए कार्य कर रही है।

सदस्य विधान परिषद वागीश पाठक ने कहा मोदी सरकार में भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार करते हुए करप्शन मुक्त 9 साल दिए हैं। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार केवल करप्शन के लिए जानी जाती थी। वर्तमान में डीबीटी के माध्यम से प्रत्येक लाभार्थी के खाते में पैसा ट्रांसफर हो रहा है। भाजपा सरकार में बिचौलिए व भ्रष्टाचारियों की दुकानों पर ताला लटक गया है।

इस मौके पर अध्यक्ष जिला पंचायत वर्षा यादव पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव पूर्व प्रत्याशी डीके भारद्वाज क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारतीय वरिष्ठ नेता स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता राणा प्रताप सिंह राजेश्वर पटेल एमपी सिंह राजपूत शारतेंदु पाठक शैलेंद्र मोहन शर्मा जितेंद्र साहू मनोज गुप्ता अमन गोयल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।