संभलभारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक असली के कार्यकर्ता भारी संख्या में एकत्रित होकर संभल की नवीन मंडी पहुंचे और एक अति आवश्यक बैठक का आयोजन किया जिसमें भारतीय किसान यूनियन संगठन के जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह यादव ने कहा कि केंद्र सरकार तथा यूपी सरकार तानाशाही सरकार है और किसानो के हित में अपने मनमाने तरीके से काम कर रही है। भारतीय किसान यूनियन संगठन काफी समय से अपने समर्थन मूल्य की मांग कर रहा है।लेकिन सरकार सुना अनसुना कर रही है और जिला अध्यक्ष ने कहा कि किसानों से लूट की जा रही है। जब किसान इस समय मंडी में मक्का बेचने आ रहा है तो किसान से एक कुंतल मक्का पर 1 किलो करदा काटा जा रहा है जो कि यह किसान के हित में तथा नियम के विरुद्ध है और किसानों के लिए सरकारी क्रय केंद्रों को लगाना चाहिए था। वह नहीं लगाए गए हैं। जिससे किसान अपना समर्थन मूल्य नहीं ले पा रहा है। जिसमें किसानों को भरपूर तरीके से लूटा जा रहा है। इस दौरान बैठक में राजपाल सिंह यादव जय वीर सिंह यादव सुलेमान चौधरी अर्जुन सिंह संजीव गांधी कामेश त्यागी मोहम्मद हाफिज दीपक शर्मा आशिक राजा हाजी रईस मोहम्मद जीशान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सम्भल से खलील मलिक की रिपोर्ट