उघैती। डीजे पर डांस को लेकर बराती और घराती दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। बारात थाना इस्लामनगर क्षेत्र के गांव नूरपुर पिनौनी से गांव दम्मीनगर थाना क्षेत्र उघैती आई थी। जहां दो पक्षों में डीजे पर डांस को लेकर जमकर मारपीट हुई। जिसमें बरात पक्ष के कुछ लोगों के गंभीर चोटें आई हैं। घटना बीती रात लगभग एक बजे की है।बारात पक्ष के रमेश का आरोप है कि बारात जब दम्मीनगर पहुंची तो वहां पांडाल में बज रहे डीजे पर लड़के डांस कर रहे थे। कुछ बाराती भी उन लड़कों के साथ डांस करने लगे। डांस करते-करते किसी बात पर दोनों पक्षों के लड़कों में विवाद हो गया।

उन्हें समझाने का बहुत प्रयास किया गया। लेकिन विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घराती पक्ष के नेमसिंह निवासी दम्मी नगर थाना उघैती और अपने कुछ अज्ञात साथियों के साथ बारातियों से भिड़ गए। जिसमे बारात में आए रमेश पुत्र लाखन कुलदीप पुत्र चंद्रपाल शिव पुत्र चिरंजीलाल निवासीगण नूरपुर थाना इस्लामनगर के इस विवाद में चोटे आई है।बीच बचाव में कुछ अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। रमेश पुत्र लाखन ने थाना उघैती में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला संज्ञान में लेते हुए विवाद में जिन लोगों के चोटें आई हैं, उन्हें चिकित्सा परीक्षण के लिए बिल्सी स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा है। शासन प्रशासन की तरफ से डीजे पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा हुआ है।

प्रतिबंध होने के बावजूद डीजे बजाया क्यों गया पुलिस डीजे को लेकर सतर्कता दिखाती तो बरात में झगड़े की नौबत नहीं आती ।थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह बताया तहरीर आने के बाद जांच करके कार्रवाई की जाएगी गंभीर लोगों के लिए मेडिकल के लिए भेज दिया।

रिपोर्ट अकरम मलिक