सहसवान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के नौ साल पूर्ण होने पर महा जनसम्पर्क अभियान के अन्तर्गत सहसवान विधानसभा में प्रेस वार्ता की गई। प्रेस वार्ता को पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रहे डीके भारद्वाज व नगर पालिका प्रत्याशी रहे अनुज माहेश्वरी ने मोदी सरकार के जनहित कार्यों के बारे में बताया। जिला संयोजक अनुराग दीक्षित व नगर महामंत्री पीयूष माहेश्वरी ने क्षेत्र में भाजपा के नौ साल के कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के मूल मंत्र पर कार्य करते हुऐ भारत को पुनः परम वैभव की ओर ले जाने की दिशा में लगातार प्रयत्नशील है। आज भारत विश्व में एक नेतृत्वकर्ता के रूप में उभर कर सामने आया है। भारत अब तक सिर्फ सुरक्षा सामग्री का सबसे बड़ा आयातक था किंतु मोदी के नेतृत्व में आज भारत सुरक्षा सामग्री का निर्यातक है। कोरोना काल में भारत ने स्वदेशी वैक्सीन बनाकर विश्व भर में जीवन दान देने का कार्य किया।