आज दिनांक 05/06/2023 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रदीप वार्ष्णेय की अध्यक्षता में प्लेज एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बदायूँ डॉक्टर प्रदीप वार्ष्णेय सर द्वारा बताया गया की विश्व पर्यावरण दिवस इस बार की थीम बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन मार मनाया जा रहा है।

जिसमे हम सभी को प्लास्टिक के उपयोग करने से बचने है और दूसरे को भी उपयोग करने से रोकना है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा शपथ दिलाई गई। संगोष्ठी में नोडल अधिकारी एनसीडी डा sanoj मिश्रा, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा मोहम्मद Tahseen, डा निरंजन, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉक्टर विपिन कुमार,उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एवं जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, सुधा सोलंकी, mohd ilyas और समस्त स्टाफ मौजूद रहा। साथ ही जनपद के समस्त चिकित्सा इकाइयों पर भी विश्व पर्यावरण दिवस वृहद रूप से मनाया गया।