सहसवान। बताते चलें कि बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण को रोकने और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। विश्व में स्टॉकहोम देश में 1972 में सर्वप्रथम विश्व पर्यावरण सम्मेलन आयोजित हुआ जिसमें 119 देशों ने भाग लिया। तब से हर साल पाँच जून को पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।

इस क्रम में परिषदीय विद्यालयों में भी विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है जबकि उक्त समय में विद्यालयों में ग्रीष्म अवकाश रहता है।


ब्लॉक सहसवान के विद्यालय हरदत्तपुर में विश्व पर्यावरण दिवस पर शपथ ग्रहण,निबंध लेखन,स्लोगन लेखन, वृक्षारोपण आदि से छात्रों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। तथा पर्यावरण संरक्षण को जीवन में अपनाने लिए संकल्पित किया।


इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक इकबाल अहमद, सहायक अध्यापक दिनेश कुमार, अनुदेशक मीनू यादव, रसोईया कैलाशो , सूरजमुखी तथा बच्चे उपस्थित रहे।इसके साथ ही संविलियन विद्यालय रैलई माधौंपुर, प्राथमिक विद्यालय नसीरपुर गोशू आदि में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।


रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद