उघैती। सिद्व बाबा इंटर कॉलेज शरह बरौलिया बदायूँ में मिशन लाइफ के अंतर्गत 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मना गया है। स्वयं सेवक व स्वयंसेविकाओं ने तथा अन्य छात्र- छात्राओं ने पर्यावरण सरक्षंण के लिए वृक्षारोपण किया।

इसके बाद एक संगोष्ठी में पर्यावरण सरक्षंण के महत्व को समझाया गया पर्यावरण को प्रदूषित होने से रोकने के लिए भाषण प्रतियोगिता; वाद विवाद प्रतियोगिता तथा एक निबंध प्रतियोगिता लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ नरेश चन्द ने स्वयं सेवक व छात्रों को वृक्षों का हमारे जीवन में क्या महत्व है इस पर प्रकाश डाला व पर्यावरण सरक्षंण की शपथ दिलाई गई।


इस अवसर पर पूर्व कार्यक्रम अधिकारी शहादत बख्श,नीरज चौहान,विपलब भारती अश्वनी शर्मा महक,खुशी, नीशु दिक्षित,तान्या शर्मा,नम्रता शर्मा,अंशिका,नुकुल,संस्कार,सत्यम शर्मा,अनुराग सिंह,अभिषेक शर्मा,जगदीश शर्मा जूली आदि उपस्थित थे।संचालन कार्यक्रम अधिकारी राजकुमार शर्मा ने किया।

रिपोर्ट अकरम मलिक