बदायूँ। उसैहत भारतीय किसान यूनियन के आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने विद्युत कटौती को लेकर किसानों द्वारा उपकेंद्र विद्युत पर 2 जून से ही धरना दिया था। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी भारी संख्या में किसान दोपहर बाद भारतीय किसान यूनियन के बरेली मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह व मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना दल बल के साथ पहुंचे विद्युत कटौती से धराशाई हो रही फसलें किसान खून के आंसू रो रहा है।उसकी कोई सुनने वाला नही है। भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ नेता श्याम पाल आर्य ने अनिश्चितकालीन धरना लगा दिया। धरना स्थल पर मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना के पहुंचते ही किसानों में जोश भर गया गगनभेदी नारे लगने लगे किसानों की विद्युत कटौती से आक्रोशित होकर मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना वह मंडल उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह ने 3:00 बजे तक आला अधिकारियों के पहुंचने तक समय दिया 3:00 बजे अधिकारी नहीं पहुंचेंगे तो फिर बदायूं मार्ग चौराहे पर चक्का जाम करेंगे उपकेंद्र में करेंगे तालाबंदी का दिया अल्टीमेटम 3 बजते ही उपखंड अधिकारी विद्युत व जूनियर इंजीनियर विनोद कुमार भारी फोर्स सुरक्षा में पहुंचे। बिजली घर पर भारतीय किसान यूनियन को सम्मान सहित बैठाया गया।

उन्होंने कहा कि उसैहत क्षेत्र में तीन तीन दिन तक विद्युत की आपूर्ति नहीं दी जा रही है। 3 दिन बाद विद्युत सप्लाई मिलती भी है तो सिर्फ एक-दो घंटे इससे किसानों की फसलें धराशाई हो गई हैं। विद्युत अधिकारियों ने बताया इस तरह शासनादेश मिला है। उससे हम विद्युत सप्लाई नहीं दे पा रहे हैं। विद्युत के ट्यूबेल के फीडर अलग कर दिए गए हैं। जिन पर सिर्फ 10 घंटे की आपूर्ति दिन में दी जाएगी।उपखंड अधिकारी ने 3 दिन की मोहलत मांगी है अधिकारियों को पत्र लिखा है ।विद्युत की आपूर्ति 18 घंटे कराई जाएगी इस आश्वासन पर ही किसान शांत हुए लिखित तौर पर उन्होंने ले लिया उन्होंने कहा विद्युत सप्लाई सही नहीं हुई तो 6 जून से विद्युत घर पर महापंचायत का आयोजन किया जाएगा।