30 मई को मोदी सरकार के नौ साल हो रहे पूरे – राजीव कुमार गुप्ता

कार्यकर्ता भाजपा सरकार का लेखा-जोखा घर घर पहुँचाएँगे – राजीव कुमार गुप्ता

बदायूँ : भाजपा कार्यालय पर जिला कार्यसमिति व महासंपर्क अभियान के संबंध में बैठक संपन्न हुई। बैठक को मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता जिला प्रभारी राकेश मिश्रा व सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने संबोधित किया।
बैठक प्रारंभ होने से पहले जनपद के सभी नवनिर्वाचित चेयरमैन को फूलमाला, शॉल पहनाकर व प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका अभिनंदन किया गया।

केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर भाजपा नौ अभियान चलाएगी जिसकी पार्टी ने महायोजना तैयार की है। पूरे प्रदेश में 30 मई से 30 जून तक विशेष संपर्क अभियान चलाया जाएगा। संपर्क अभियान में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम की योजना बनाई है जिसमें लोकसभा स्तर पर जनसभा, प्रबुद्ध सम्मेलन, व्यापारी सम्मेलन, सोशल मीडिया वालंटियर सम्मेलन, प्रेसवार्ता, विकास तीर्थ सम्मेलन, लाभार्थी सम्मेलन, 21 जून को प्रत्येक शक्ति केंद्र पर योग दिवस, 23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित होंगे।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा मोदी सरकार के 30 मई को 9 साल पूरे हो रहे हैं, 30 मई को ही इस अभियान का शुभारंभ रैली के साथ होगा। जिला, मंडल, शक्ति केंद्र व बूथ स्तर पर विशेष कार्यक्रमों के जरिए केंद्र सरकार की नीतियों एवं उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा। रैलियों में केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के माननीय मंत्री, सांसद, विधायक के अलावा राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के बड़े नेता शामिल होंगे। आज जिला कार्यसमिति में महासंपर्क अभियान की सफलता हेतु योजना बनी है, अब 22, 23 और 24 मई को अलग-अलग मंडल कार्यसमिति बैठक का आयोजन होगा, जिसमें अभियान की सफलता हेतु योजना के क्रियान्वयन का पूरा रोड मैप तैयार किया जाएगा।

जिला प्रभारी राकेश मिश्रा ने कहा महासंपर्क अभियान के माध्यम से हमें फिर एक बार जनता के द्वार तक जाना है और भाजपा ने अपने संकल्प पत्र के सभी संकल्पों को पूरा किया है। अंत्योदय का लक्ष्य पूरा हो रहा है, विकास कार्य हो रहे हैं सभी विकास कार्यों को हमें जन-जन तक पहुंचाना है। पार्टी कार्यकर्ता भाजपा सरकार के कामकाज का लेखा-जोखा घर-घर पहुंचाएंगे।

साँसद डॉ० संघमित्रा मौर्य ने कहा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लोकसभा क्षेत्र के सभी अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेकर सफल बनाएंगे। भारतीय जनता पार्टी की कार्ययोजना व कार्यकर्ताओं के परिश्रम के आधार पर महासंपर्क अभियान में बदायूँ लोकसभा क्षेत्र को उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण भारत में नंबर 01 पर पहुंचाएंगे।

महासंपर्क अभियान को सफल बनाने के लिए जिला स्तरीय 8 सदस्यीय कमेटी बनाई गई है जिसमें सुधीर श्रीवास्तव शारदाकांत शर्मा एमपी सिंह राजपूत प्रभाशंकर वर्मा तेजपाल सागर ज्ञानेंद्र चौहान निष्कर्ष प्रताप सिंह शामिल हैं।

बैठक के दौरान भाजपाइयों ने पूर्व विधायक अवनीश कुमार सिंह पप्पू भैया के निधन पर 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

बैठक में सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता बिल्सी विधायक हरीश शाक्य दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक पूर्व मंत्री भगवान सिंह शाक्य पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारतीय मनोज मसीह चेयरमैन ज्ञानदेवी सागर जगदीश लोनिया चौहान अनुपम पाठक तारादेवी सीमा चौधरी ज्योति रावत पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।