सम्भल। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मजिस्ट्रेटगण के साथ बैठक की-बुद्धवार सायं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संभल स्थित चंदौसी बबिता पाठक ने अपने विश्राम कक्ष में आगामी लोक अदालत दिनांक 21-5-23 की तैयारियों की समस्त मजिस्ट्रेटगण के साथ बैठक की।बैठक में सभी मजिस्ट्रेटगण के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा लघु अपराधों के लिए आयोजित की जाने वाली विशेष लोक अदालत दि.18,19,20 मई को सफल बनाने पर बल दिया।बैठक में सिविल जज सीनियर डिवीजन मयंक त्रिपाठी,सिविल जज जूनियर डिवीजन मनोज यादव, सिविल जज जू.डि.गुन्नौर पीयूष मूलचंदानी,सिविल जज जू.डि.संभल कृष्ण मोहन पांडेय,अपर सिविल जज जू.डि.संभल हिमांशु वर्मा उपस्थित रहे।
सिविल जज सीनियर डिवीजन एवं प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मयंक त्रिपाठी ने बताया कि माननीय जनपद न्यायाधीश श्री अनिल कुमार द्वारा ज्यादा से ज्यादा निस्तारण का दिशा-निर्देश प्राप्त है।

सम्भल से खलील मलिक