बदायूँ।भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक किसानों के मसीहा स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 12वीं पुण्यतिथि को मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना के आवास चित्रांश नगर में सोमवार की सुबह दर्जनों कार्यकर्ता एकत्र हो गए। जिन्होंने अपने नेता स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनको याद किया इस अवसर पर मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा देश के किसान नेता किसानों की आवाज स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत थे। जिन्होंने किसानों के जुल्म के खिलाफ शोषण के खिलाफ आवाज को बुलंद किया।बड़े-बड़े आंदोलन करके दिल्ली सरकार हिला कर अपनी मांगों को मनवाया मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा आज उनकी संस्था भारतीय किसान यूनियन देश विदेशों में भी अपना परचम फहरा रही है।उन्होंने कहा मैं स्वयं उनके साथ इस संस्था का गठन होते ही उसमें शामिल हो गया था। आज 34 वर्षों से लगातार किसानों की आवाज उठा रहा हूँ।किसानों के मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत को भुलाया नहीं जा सकता अन्नदाताओं के लिए वह मसीहा थे।

इस अवसर पर सलारपुर ब्लॉक अध्यक्ष पप्पू सैफी ने कहा जब भी कोई बड़ा संघर्ष किया जाता है। चौधरी साहब का नाम लिया जाता है। और नारा लगाते हैं जोश भर जाता है। हम हमेशा अन्याय के खिलाफ जंग लड़ते हैं। हमेशा विजयी होते हैं।इस अवसर पर आरिफ गाजी वरिष्ठ नेता बृजपाल प्रजापति व साबिर हुसैन, दौलत शेर,भीमसेन, वीरेंद्र पाली राम पटेल राकेश शर्मा हरचरण लाल शिशुपाल सिंह छोटू वर्मा तेजपाल सिंह शंकरलाल समेत दर्जनों नेता ने अपने मर्सिया के चित्र पर फूल अर्पित करके श्रद्धांजलि अर्पित की तथा जोरदार नारेबाजी की जब तक सूरज चांद रहेगा बाबा तेरा नाम रहेगा।