दीपमाला को मिली करारी हार, नाजमी को मिला तीसरा स्थान

बदायूँ। नगर पालिका- 7 नगर पंचायतों-14
339 सभासदों के भाग्य का फैसला होने जा रहा था। कुछ ही देर में परिणाम घोषित होने वाला था तभी प्रत्याशियों के दिल की धड़कने तेज होती चली गई हैं।
निकाय चुनाव मैदान में अध्यक्ष पद के लिए 167 और सदस्य पद के लिए 1479 प्रत्याशी मैदान में हैं जिनके भाग्य का फैसला जनता ने किया।
जिले में नगर पालिका नगर पंचायतों की मतगणना में नगर पालिका बदायूँ की मतगणना में सभी लोग को बहुत ही दिलचस्पी ले रहे थे की ताज किसके सिर बंधेगा। सपा समर्थित प्रत्याशी फातिमा रजा 5494 वोट से जीत हासिल की वहीं भाजपा प्रत्याशी दीपमाला गोयल को भाजपा की अंतरकलह और सत्ता विरोधी लहर की वजह से करारी हार का सामना करना पड़ा। प्रत्याशी भले ही सत्ता पक्ष का खड़ा था मगर वोटर कही न कही व्यवहार, व्यवस्था से परेशान था उसे भी मौका मिल गया इसलिए निर्दलीय प्रत्याशी फातिमा रजा के सिर पर ताज बांध दिया।
प्रथम स्थान फातिमा रजा दूसरे स्थान पर भाजपा प्रत्याशी दीपमाला गोयल को और नाजमी तीसरे स्थान पर रही।
दीपमाला गोयल – 22086
फातिमा रजा – 27571
नाजमी- 6756 वोट मिले

जिले में छह स्थानों पर मतगणना हुई। बदायूँ,उझानी, बिल्सी, बिसौली, सहसवान, दातागंज

नगर निकाय चुनाव में जीते प्रत्याशी

नगर पालिका- 07

01– ककराला : नगर पालिका परिषद से इंतखाब सकलैनी 2301 वोट से जीते

02–बिसौली: अबरार अहमद जीते
03–उझानी : 5469 वोट से पूनम अग्रवाल जीती
04—बिल्सी : 91वोट से ज्ञानवती सागर जीती
05—सहसवान : मीर हादी उर्फ बाबर मियां 2758 वोट से जीते
06—बदायूँ : 5485 वोट से फातिमा रजा जीती
07—दातागंज : नैना गुप्ता जीती

नगर पंचायत- 14

01—कछला 672 वोट से जगदीश लोनिया चौहान जीते
02—उसहैत : नबाव हुसैन जीते
03—मुड़िया: अनुपम पाठक जीती
04—सखानू मो फैसल जीते
05—इस्लामनगर : निशांत नाजिम जीते
06— कुंवरगांव : 1051वोटों ज्योति रानी जीती
07—उसावां : प्रियंका सिंह जीती
08—रुदायन :सीमा चौधरी 754 वोट से जीती
09—वजीरगज : नूरसबा
10—गुलड़िया : 438 वोटों से तारा देवी जीती
11—सैदपुर : इसरत अली खां जीते
12—अलापुर : हुमा बी जीती
13—फैजगंज बहेटा: इसरार खां 950वोट से जीते
14—दहगवां : 532 वोट से पार्वती जीती