बदायूँ। जिला महिला अस्पताल में डीएम के नेतृत्व में जिला प्रोबेशन अधिकारी के द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत बालिका के जन्म के प्रति समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने के लिए में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम किया गया। जिसमें महिला कल्याण विभाग से महिला शक्ति केंद्र से महिला कल्याण अधिकारी रिचा गुप्ता द्वारा सारिका गोयल सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सीएमएस डॉ इंदुकात वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। सारिका गोयल , महिला कल्याण अधिकारी द्वारा 06 नवजात कन्याओं की माताओं को बेबी किट व केक काटकर बधाई दी गई। कन्या सुमंगला योजना तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के विषय में जानकारी दी गई।

महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत हेल्पलाइन नंबर 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवायें एवं 108 एंबुलेंस सेवाओं के बारे में बताया गया। तत्पश्चात वन स्टाप सेन्टर का औचक निरीक्षण किया गया। जिसने वन स्टाप सेंटर से संबंधित सभी स्टॉफ उपस्थित पाया गया वन स्टॉप सेंटर में संवासित पीड़ितों से जिला सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वार्ता की गई।इस अवसर पर छवि वैश्य , रूचि पटेल जिला समन्वयक महिला शक्ति केंद्र,भमर पाल सिंह सामाजिक कार्यकर्ता जिला बाल संरक्षण इकाई,अरविन्द कुमार वर्मा, वन स्टॉप सेंटर की महिला आरक्षी उपस्थित रही।