बदायूँ। नगर निकाय चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने पर भारतीय जनता पार्टी ने दर्जनभर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को छ: वर्षों के लिए निष्कासित किया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बताया माननीय प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के दिशा निर्देशानुसार पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने भाजपा प्रत्याशी खिलाफ प्रचार प्रसार करने पर दर्जनभर कार्यकर्ताओं को पार्टी से निष्कासित किया है। और कहा अभी भी और बड़ी कार्रवाई शेष है। निरंतर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने वाले कार्यकर्ताओं की सूची तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा पार्टी के खिलाफ अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी, नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक निकाय में कमल खिलाएगी।

नगर पालिका बिसौली से अशोक वार्ष्णेय, मोहित गुप्ता (मोनू महाजन), नगर पंचायत उसावां से प्रियंका चौहान, मनोज कुमार गुप्ता, नगर पंचायत वजीरगंज से शंकुतला वार्ष्णेय, राहुल वार्ष्णेय, संजय गुप्ता, नगर पंचायत गुलड़िया से प्रतिभा पटेल, सुरजीत सिंह, नगर पंचायत कछला से दिनेश लौनिया, किशन पाल कश्यप, मुकेश कश्यप को आगामी छ: वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित किया है।