बदायूँ।पालिका परिषद से कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी माधवी साहू ने शहर के मोहल्ला बड़ी सराय वार्ड नंबर 16 के कांग्रेस के प्रत्याशी शफीक अहमद के कार्यालय का उद्घाटन किया, और वहां पर मौजूद कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी को नुक्कड़ सभा करके लोगों को संबोधित किया। उन्होंने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए ने कहा कि अगर मैं कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चेयर मैन बनती हूं तो गरीबों का हाउस टैक्स बिल्कुल फ्री किया जाएगा और बड़े लोगों का आधा कर दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने वोटरों से की अपील पार्टी के पक्ष में एक जुट होकर करें मतदान

कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष ओंमकार सिंह ने कहा कि इस बार हमारे कांग्रेस के प्रत्याशी शफीक अहमद कांग्रेस के चुनाव चिन्ह चुनाव लड़ रहे हैं हम सब का कर्तव्य है कि हम सब लोग एकजुट होकर अपने वार्ड से भारी वोटों से विजयी बनाकर भेजें। बड़ी सराय में नुक्कड़ सभा का संचालन करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वफाती मियां ने कहा की आज हम सबको एकजुटता के साथ कांग्रेस प्रत्याशियों को विजय बनाना है।


कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष ने सट्टे की खबर को बताया भ्रामक कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने प्रेसवार्ता में कहा कि कुछ विपक्षी लोग पार्टी की प्रत्याशी की छवि धूमिल करने में लगे है। इसका जानता उन्हे मूंह तोड़ जवाब देगी।दो वर्ष से एसएसपी ने सट्टा पूर्ण रूप से जिले में बंद करा रखा है फिर भी इस प्रकार की गतिविधियां हो रही है तो लोग उसका प्रमाण दे। अन्यथा किसी को बेबजह बदनाम न करें।


आज संजय मिश्रा एडवोकेट के चेंबर में आरिफ खान एडवोकेट ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर शोएब फारुकी,आरिफ मुनव्वर राजा, सूरजपाल सिंह सोलंकी, मोरपाल प्रजापति, कांग्रेस के महासचिव डॉ राम रतन पटेल, वीरेश तोमर, आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एडवोकेट सुरेश राठौड़ सभी कार्यकर्ताओं का पदाधिकारी का आभार व्यक्त किया।