सहसवान। क्षेत्राधिकारी चंद्रपाल सिंह गरीबों की बेबस बेसहाराओं की मदद कर सुर्खियों में बने रहते हैं। ऐसा ही एक और महिला की मदद कर उन्होंने साबित कर दिया है कि वह बड़े बुजुर्गों से बहुत प्यार करते हैं। आपको बता दें पुलिस क्षेत्राधिकारी अपने आवास से ऑफिस जाते हैं। रास्ते में एक महिला परचून की दुकान के बाहर अपने पैरों में के दर्द की वजह से कुर्सी पर बैठी रहती है। एक दिन उन्होंने रुक कर उस महिला से पूजा क्या बात है तुम्हारी तबीयत ठीक नहीं है।उसने बताया की मैं अपने पैरों में दर्द की वजह से बहुत परेशान हूँ ।माली हालात कमजोर होने की वजह से कहीं बड़े डॉक्टर को नहीं दिखा सकती। उस महिला की बात को सुनकर उन्होंने कहा कि मैं आपको अपने साथ बदायूँ ले चलूंगा वहां एक वैध है। उनकी दवा आपको दिलवा कर लाऊगा आप परेशान ना हो आप बिल्कुल ठीक हो जाओगी और उन्होंने उस महिला को बदायूँ से दवा लाकर दी जिसको खाकर महिला अब काफी ठीक है।इतना करने के बाद सीओ सी पी सिंह उस महिला का हाल-चाल जानने के लिए उसके यहां गए और उससे पूछा तब उसने कहा अब मुझे बहुत आराम है। और उस महिला ने उनके लिए बहुत ही दुआएं दी। आपको बता दें सी ओ चंद्रपाल सिंह अनेक ऐसे कार्य करते रहते हैं। पीछे भी उन्होंने कैंसर से पीड़ित महिला की मदद की थी। जिसकी दवा आज भी उनके द्वारा ही मगांकर दी जा रही है और इसी तरह सब्जी बेच रहे बुजुर्ग दंपत्ति की भी मदद कर चुके हैं। उनके इन कार्यों की नगर में चर्चा होती रहती है।
रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद