सहसवान। सहसवान से बरेली बदायूँ बुलंदशहर दिल्ली जाना बहुत आसान है। लेकिन अलीगढ़ जाने के लिए लोगों को प्राइवेट बस का सहारा लेना पड़ता है जोकि 2 घंटे का सफर 4 से 5 घंटे में होता है और अलीगढ़ बहुत खूब नजर आता है।लोगों के लिए बहुत ही खुशी की बात है।अब उन्हें अलीगढ़ जाने के लिए परिवहन निगम ने सहसवान से बस सेवा उपलब्ध कराई गई है।आपको बता दें कि सहसवान राजकीय परिवहन निगम डिपो अतरौली ने सहसवान बाया बदायूँ तक के लिए एक बस सेवा उपलब्ध कराई है। अलीगढ़ जाने वाले यात्री बस सेवा का लाभ उठा सकते हैं।परिवहन निगम डिपो अतरौली के आर एम ने जानकारी देते बताया अतरौली से परिवहन निगम की बस प्रातः 6:30 अतरौली से चलकर नरोरा गुन्नौर सहसवान होते हुए 9:00 बजे के लगभग बदायूं पहुंचेगी तथा 20 मिनट ठहराव के बाद 9:30 बजे के लगभग बदायूँ से उझानी सहसवान 10:30 बजे के लगभग पहुंचकर गुन्नौर नरोरा अतरौली होते हुए अलीगढ़ पहुंचेगी।सहसवान अलीगढ़ के लिए राजकीय परिवहन निगम की बस सेवा प्रारंभ कराए जाने के लिए काफी समय से क्षेत्र की जनता मांग कर रही थी। अलीगढ़ के लिए बस सेवा प्रारंभ होने से क्षेत्रवासियों को अलीगढ़ अतरौली पहुंचना आसान हो जाएगा।वही सहसवान से पीतल नगरी डिपो बस मुरादाबाद के लिए 7:30 बजे के लगभग तथा बदायूँ डिपो की एक बस बरेली के लिए 8:00 बजे के लगभग संचालित हो रही है।जिससे अलीगढ़ तथा मुरादाबाद जाने वाले यात्रियों का आवागमन हो रहा है।
रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद