सहसवान। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का 132 वा जन्म उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए साथ ही उनके संघर्ष और योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया।

सहसवान आज अंबेडकर जन्म उत्सव समिति की ओर से डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया गया जिसमें पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया। आज गाँव फतनपुर टप्पा हवेली में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। वहां से बैंड बाजों के बीच झांकियों के साथ सैफुल्लागंज,तहसील, रोड मुख्य बाजार, कोतवाली, नवादा, नयागंज,होती हुई प्रमोद संस्कृत महाविद्यालय तक शोभायात्रा निकाली गई।

जिसका कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में बाबा साहब की जीवन से संबंधित कई झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया इस दौरान संस्कृत महाविद्यालय के मैदान में कार्यक्रम आयोजित कर उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया इस मौके पर पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनुज माहेश्वरी, नगर अध्यक्ष सौरव माहेश्वरी, मंडल उपाध्यक्ष आदर्श सक्सेना, अवढर शर्मा, पीयूष माहेश्वरी, जय राम, चरन सिंह, राजकुमार, आकाश पुत्तन वाल्मीकि, चौधरी पुत्तन आजाद, बॉबी कोली, सुधीर सागर, बादाम सिंह,आदि लोग मौजूद रहे।