प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को साल 2023 में पहली बार मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश के नागरिकों को संबोधित किया।

सहसवान। जिले के विभिन्न स्थानों पर रविवार को प्रधानमंत्री के मन की बात का 99 वां एपिसोड को टेलीविजन और मोबाइल के माध्यम से मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। ब्लाक प्रमुख विक्रांत यादव ने ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न बूथों व सर्वजनिक स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातों को सुना इसी बीच ब्लाक प्रमुख विक्रांत यादव ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विभिन्न सामाजिक विषयों पर मन की बात में अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करते हैं। यही कारण है। कि देशभर में देश के प्रधानमंत्री बहुत ही लोकप्रिय हैं। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि केवल भाजपा कार्यकर्ता ही नहीं पीएम के मन की बात को देश का हर नागरिक सुनता है। कि पीएम के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ रहा है। पीएम मोदी मन की बात के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। और हम भारतीयों को इस बात का गर्व भी है। कि हमारा देश लोकतंत्र की जननी भी है। लोकतंत्र हमारी रगों में है। हमारी संस्कृति में है। सदियों से यह हमारे कामकाज का भी एक अभिन्न हिस्सा रहा है।स्वभाव से हम एक लोकतांत्रिक समाज हैं।