सहसवान। उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष रामप्रसाद बाल्मीकि ने नगर के मुहल्ला अकबराबाद निवासी सत्यवीर बाल्मीकि को जिला अध्यक्ष और मुकेश कुमार को जिला महामंत्री नियुक्त किया है। बता दें कि इससे पूर्व भी यह दोनों पदाधिकारी इसी पद पर नियुक्त थे। नगर पालिका और नगर पंचायत में तैनात सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का सही ढंग से निवारण करवाने के चलते दोनों पदाधिकारियों को पुनः तैनाती दी गई है। सत्यवीर के पुनः जिला अध्यक्ष बनने पर सफाई कर्मियों ने खुशी का इजहार किया है।