नगर में 113 नव युगल एक दूसरे के हुए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दिया आशीर्वाद।

सहसवान। आज नगर के पन्ना लाल इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के तहत 113 सामूहिक विवाह संपन्न हुए। जिसमें सहसवान ब्लाक के 65 दंहगवा ब्लॉक के 30 व नगर पंचायत दंहगवा के 2 और सहसवान नगर क्षेत्र के 16 सामूहिक विवाह संपन्न हुए 113 जोड़ों की शादी बड़ी ही धूमधाम के साथ हिंदू रीति रिवाज मंत्र उच्चार के साथ संपन्न कराई गई।

ब्लाक प्रमुख पति विक्रांत यादव दंहगवा ब्लॉक प्रमुख पति सुभाष चन्द्र गुप्ता एसडीएम विजय कुमार मिश्र विकास खंड अधिकारी ज्योति शर्मा नगर पालिका ईओ की मौजूदगी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह संपन्न हुए सभी अतिथियों ने नवविवाहितों को आशीर्वाद देकर लंबी आयु की कामना की इस मौके पर बागीश पाठक, ब्लॉक प्रमुख पति विक्रांत यादव, जिला उपाध्यक्ष सुभाष गुप्ता, पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनुज माहेश्वरी, नगर अध्यक्ष सौरव माहेश्वरी, अवढर शर्मा, सुभाष गॉड, सचिन शर्मा, देवेंद्र प्रजापति, पीयूष माहेश्वरी, अनुराग दिक्षित, मनीष माहेश्वरी, डॉ हिमांशु माहेश्वरी, चौधरी पुत्तन आजाद, बॉबी कोली, नितिन शर्मा, उत्कर्ष शर्मा, दिवाकर सागर, आकाश पुत्तन वाल्मीकि, भवेस कुमार, यदि भाजपा कार्यकर्ता सहित नगर के संभ्रांत लोग उपस्थित रहे।