132 पैक्स समितियों पर 1188 संचालक निर्विरोध बने भाजपा कार्यकर्ता

बदायूँ।जनपद बदायूँ में आज 132 पैक्स समितियों पर 1188 संचालक का चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने सपा, बसपा और कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा सहकारिता चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने पूरे जनपद की 132 पैक्स समितियों पर 1188 निर्विरोध संचालक भाजपा के कार्यकर्ता काबिज़ हुए हैं। जनता ने भारतीय जनता पार्टी में अपना विश्वास जताया है। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी ने जनपद बदायूँ में सपा, बसपा और कांग्रेस का सहकारिता क्षेत्र में सफाया किया है और कहा भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, सभी समितियों पर भाजपा के कार्यकर्ता की निर्विरोध संचालक बने हैं, उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व समर्थकों को बधाई दी है।

सहकारिता चुनाव में भाजपा नेता हरिओम पाराशरी, रविन्द्र पाल सिंह और किशन चन्द्र शर्मा ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।