जिलाधिकारी द्वारा विकास खंड बहजोई के ग्राम मझौला के उच्च प्राथमिक विद्यालय में एस्ट्रोनोमी लैब एवं साइंस लैब का किया शुभारंभ

सम्भल (बहजोई) 14 मार्च 2023
सम्भल।जनपद के सरकारी स्कूल के बच्चे अब आसानी से एस्ट्रोनॉमी लैब के माध्यम से खगोल विज्ञान की बारीकियों को आसानी से समझ पाएंगे एवं विज्ञान से संबंधित जानकारी भी प्राप्त कर पाएंगे।
जनपद में ग्राम पंचायत निधि के माध्यम से 20 एस्ट्रोनॉमी लैब तैयार हो रही हैं जिलाधिकारी मनीष बंसल द्वारा विकासखण्ड बहजोई के उच्च प्राथमिक विद्यालय में एस्ट्रोनॉमी लैब एवं साइंस लैब का शुभारंभ किया गया।
लैब में टेलीस्कोप एवं साइंस से संबंधित उपकरण रहेंगे जिनके माध्यम से प्राथमिक विद्यालयों एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चे आसानी से खगोलीय जानकारी तथा विज्ञान के विषय में आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


तथा इन लैबों के माध्यम से कक्षा 1 से लेकर कक्षा 8 तक के छात्र एवं छात्राएं भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं बायोलॉजी से संबंधित जानकारी को आसानी से समझ सकते हैं तथा ज्योग्राफी साइंस से संबंधित प्रैक्टिकल में बच्चों को यह लैब मदद करेंगीं। लैब के माध्यम से बच्चों को न्यूटन के तीनों नियम, चंद्रग्रहण एवं सूर्य ग्रहण एवं रसायन विज्ञान से संबंधित रसायन बाॅण्ड एवं 50 एक्सपेरिमेंट के विषय में जानकारी प्राप्त होगी।

चंद्रमा पृथ्वी के चक्कर कैसे लगाता है यह भी इस लैब के माध्यम से बच्चों को ज्ञान प्राप्त होगा तथा लैब में लगे टेलीस्कोप से बच्चे 5 प्लेनेट भी देख सकते हैं।

सम्भल से खलील मलिक