बदायूँ। थाना कादरचौक पुलिस को चैकिंग के दौरान बडी सफलता मिली अफीम तस्कर मय 1 किलोग्राम अफीम सहित गिरफ्तार जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब 20 लाख रूपये।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी उझानी के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 01.03.2023 को थाना कादरचौक पुलिस द्वारा ग्राम पसेई मोड के पास चैकिंग के दौरान अभियुक्तगण 1. रामसेवक पुत्र तुलाराम नि0 ग्राम कटका भरत थाना भमौरा जिला बरेली उम्र करीब 45 वर्ष 2. चुन्नीलाल पुत्र रामप्रसाद नि० ग्राम झिझरी थाना भमौरा जिला बदायूँ उम्र 58 वर्ष को 01 किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया उपरोक्त अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना हाजा पर मु0अ0सं0 87:2023 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पूंछतांछ का विवरण- अभियुक्तगण रामसेवक व चुन्नीलाल उपरोक्त ने पूछने पर सामुहिक रूप से बताया कि हम लोग साथ साथ जाकर झारखण्ड से अफीम कम कीमत में लाकर चुपचाप यहाँ पर अधिक रुपये में बेच देते है तथा अधिक लाभ कमाकर अपने परिवार का पालन पोषण करते है। साहब आज हम लोग एक साथ अफीम बेचने जा रहे थे कि अचानक आपके थाने की गाड़ी आ गयी और पुलिस ने हम दोनों को अफीम के साथ पकड लिया था।
गिरफ्तारी का स्थान व दिनांक- ग्राम पसेई मोड दिनांक 01-03.2023 समय 02.40 बजे गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता- 1. रामसेवक पुत्र तुलाराम नि0 ग्राम कटका भरत थाना भमौरा जिला
बरेली उम्र करीब 45 वर्ष

  1. चुन्नीलाल पुत्र रामप्रसाद नि0 ग्राम झिझरी थाना भमौरा जिला बदायूँ उम्र 58 वर्ष बरामदगी का विवरण- अभियुक्तगणों के कब्जे से 01 किलोग्राम अफीम व एक अदद मोटर साईकिल नO UP
    25X3453 बरामद होना
  2. रामसेवक पुत्र तुलाराम नि० ग्राम कटका भरत थाना भमौरा जिला बरेली उम्र करीब 45 वर्ष
  3. चुन्नीलाल पुत्र रामप्रसाद नि० ग्राम झिझरी थाना भमौरा जिला बदायूँ उम्र 58 वर्ष
    आपराधिक इतिहास –
    अभि0 रामसेवक पुत्र तुलाराम नि0 ग्राम कटका भरत थाना भमौरा जिला बरेली उम्र करीब 45 वर्ष 1. मु0अ0स0 87/2023 धारा 3/18 एनडीपीएस एक्ट थाना कादरचौक जनपद बदायूँ अभि0 चुन्नीलाल पुत्र रामप्रसाद नि० ग्राम झिझरी थाना भमौरा जिला बदायूँ उम्र करीब 58 वर्ष 1.मु0अ0सं0 87/2023 धारा 3/18 एनडीपीएस एक्ट थाना कादरचौक जनपद बदायूँ
    गिरफ्तार करने वाली टीम थाना कादरचौक
  4. थानाध्यक्ष वेदपाल सिंह, थाना कादरचौक जनपद बदायूँ
  5. उ0नि0 श्री रामहेश सिंह, थाना कादरचौक जनपद बदायूँ 3. हे0का0 578 रामनरेश, थाना कादरचौक जनपद बदाय
  6. हे0का0 535 विजय प्रताप सिंह, थाना कादरचौक जनपद बदायूँ 5. का0 986 ऋषिराज, थाना कादरचौक जनपद बदायूँ।