योगी सरकार में भी सुरक्षित नहीं है गौ- माता, पशु प्रेमी विकेन्द्र शर्मा ने जताई सहानुभूति

बिनावर
जनपद बदायूं के थाना बिनावर क्षेत्र में योगी सरकार द्वारा गंगा एक्सप्रेस वे का कार्य चल रहा है। गुरुवार को क्षेत्र के गांव ब्यॉर के निकट गंगा एक्सप्रेस वे पर चल रहे एक डंपर चालक ने एक गौमाता के बछड़े के पैर के ऊपर डंपर का पहिया चढ़ा दिया। जिससे बछड़ा घायल हो गया जिसको लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। इस दौरान ग्राम ब्यॉर के कुछ लोगों का कहना है कि डंपर चालक को पकड़ने की कोशिश की लेकिन डंपर RJ 38 GA 2770 का चालक भागने में कामयाब रहा। जिसके बाद गंगा एक्सप्रेसवे के ठेकेदार से ग्रामीणों ने गौमाता के बछड़े को इलाज उपचार कराने हेतु कहा तो इस दौरान बौखलाए गंगा एक्सप्रेस वे के ठेकेदार ने ग्रामीणों को खरी – खोटी सुना दी
इस दौरान पशु प्रेमी बिकेन्द्र शर्मा ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा गौवंश का पैर टूटने की जानकारी मुझे मिली, मैंने तत्काल मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को सूचना दी।
लोगों ने बताया कि ठेकेदार से जब गौवंश के उपचार के लिए कहा गया तो उन्होंने उपचार कराने से मना कर दिया और अभद्रता भी की, मैं इस अमानवीय कृत्य पर बिनावर पुलिस से कार्यवाही की उम्मीद करता हूं। ये दुर्घटना अनजाने में किसी से भी हो सकती है परंतु अपनी गलती न मानते हुए किसी के साथ अभद्रता करना गलत है।
इस मौके पर राजीव, विपिन गौर, पिंटू गौर, साबिर खान, सतीश सिंह, सोनू राठौर, इरशाद अली, राशिद अली, राजू ठाकुर, प्रियांशु सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Оптический обман для людей с орлиным зрением: как найти Быстрый тест на IQ: найдите странную птицу среди