सहसवान। आज बैठक में ज़िला उपाध्यक्ष व बैठक की संयोजक नेहा गुप्ता ने मुख्य अतिथि श्रीमती संध्या जोशी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला प्रभारी भाजपा महिला मोर्चा को पटका माला पहनाकर स्वागत किया व स्मृति चिन्ह भेंट किया तथा जिलाध्यक्ष अमिता उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा वर्तमान में महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती सीमा राठौर जी को माला व पटका पहनाकर स्वागत किया व स्मृति चिन्ह भेंट किया ।जिला महामंत्री महिला मोर्चा करुणा सोलंकी जी जिला उपाध्यक्ष ममता माहेश्वरी व बबली शर्मा ,, मंडल अध्यक्ष उघैती नैक्सो देवी मंडल अध्यक्ष सहसवान ग्रामीण नन्हीं देवी मंडल अध्यक्ष इस्लाम नगर श्रीमति मित्तल का माला व पटका पहना कर स्वागत किया।द्रौपादेवी , महादेवी, श्रीमती बजाज ने अपने अनुभव पूरी विधानसभा से आयी सभी महिला मोर्चे के पदाधिकारियों के साथ साझा किए एवं बड़ी संख्या में महिला मोर्चे की कार्यकर्ता बहनों ने भाग लिया ।
बैठक में परिचय व स्वागतोपरांत आगामी चुनावों में महिला मोर्चा की सक्रियता से भागीदारी पर चर्चा हुई ।प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य /ज़िला प्रभारी महिला मोर्चा श्रीमती संध्या जोशी ने महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की वर्तमान में भाजपा की केंद्र व प्रदेश की सरकारें जनकल्याण हेतु अनेकों योजनाएँ संचालित कर रही हैं,जिनका लाभ महिलाओं को भी बड़ी संख्या में मिल रहा है। सबसे महत्वपूर्ण विषय ये है। की प्रदेश से पूर्व की सरकारों के समय में गुंडागर्दी चरम पर थी आज भाजपा सरकार ने भययुक्त समाज व महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देने का काम किया है।
निकाय चुनाव व आगामी लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ कमल खिलाने को महिला मोर्चे को तैयार रहने की आवश्यकता है।
ज़िला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा नेहा गुप्ता ने आये हुए सभी अतिथियों को धन्यवाद अर्पित किया ।