बदायूं सहसवान बताते चलें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के कुशल निर्देशन में एंव पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बदायूँ के पर्यवेक्षण मे एवं क्षेत्राधिकारी सहसवान बदायूँ के नेतृत्व में आज दिनांक 18.02.2023 को 1. अभियुक्त जाहिद अली पुत्र इकराम अली निवासी ग्राम जौनेरा थाना सहसवान जिला वदायूँ के कब्जे से 01 अदद देशी बन्दूक 12 बोर मय 01 जिन्दा कार0 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। 2. अभियुक्त राशिद पुत्र वाहिद निवासी ग्राम भवानीपुर खल्ली थाना सहसवान जनपद बदायूँ के कब्जे से एक अदद तमंचा 12 बोर मय 01 अदद जिन्दा कार0 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। तथा 3. अभियुक्त महेन्द्र पुत्र सोरन निवासी ग्राम धापड़ थाना सहसवान जनपद बदायूँ के कब्जे से एक अदद नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। जिनके सम्बन्ध में थाना हाजा पर क्रमशः मु0अ0सं0 105/23 धारा 3/25(1-B)(a) A ACT , मु0अ0सं0 106/23 धारा 3/25(1-B)(a) A ACT तथा मु0अ0सं0 107/23 धारा 4/25 A ACT पंजीकृत किये गये। अभियुक्तगण उपरोक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष समय से पेश किया गया।
सहसवान से सैयद तुफैल अहमद की रिपोर्ट