भड़काउ भाषण से बचे तथा औरों को भी बचाएं। आईजी राकेश सिंह

महाशिवरात्रि में शोभायात्रा शांतिपूर्ण ढंग से निकाली जाए डीआईजी/ एसएसपी अखिलेश चौरसिया

मंडलायुक्त और पुलिस महानिरीक्षक की अध्यक्षता में आगामी पर्व महाशिवरात्रि के अन्तर्गत पीस कमेटी की हुई बैठक

मंडलायुक्त ने कहा कि नाथ नगरी में नवीन भव्यता और पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा महाशिवरात्रि

बरेली में अमन चैन सदैव बना रहे यही हमारी कामना है, बरेली में हर वर्ष शांतिपूर्ण तरीके से विभिन्न धार्मिक आयोजन सम्पन्न होने की परम्परा रही है, इस परंपरा को बनाए रखा जाना चाहिए

बरेली के समस्त लोगों से अपील करते हुए कहा कि महाशिवरात्रि के पर्व को सामाजिक सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने में सहयोग प्रदान करें

मंडलायुक्त संयुक्ता समद्दार की अध्यक्षता में आज पुलिस लाइन के रविन्द्रालय सभागार में आगामी पर्व महाशिवरात्रि के अन्तर्गत पीस कमेटी की हुई बैठक

मंडलायुक्त ने कहा कि बरेली में अमन चैन सदैव बना रहे यही हमारी कामना है, उन्होंने कहा कि बरेली में हर वर्ष शांतिपूर्ण तरीके से विभिन्न धार्मिक आयोजन सम्पन्न होने की परम्परा रही है, इस परंपरा को बनाए रखा जाना चाहिए। उन्होंने बरेली के समस्त लोगों से अपील करते हुए कहा कि महाशिवरात्रि के पर्व को सामाजिक सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने में सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि यहां के मंदिरों में मैंने दर्शन किया और निरीक्षण करके मंदिर तथा मंदिर के आसपास के इलाकों के प्रमुख समस्याओं का पता लगा के समस्याओं को दूर करने के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि बरेली को गंगा जमुना तहजीब के रूप में प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि बरेली को नाथ नगरी पर्यटन के रूप में शासन व प्रशासन स्तर पर तेजी से स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है इस कार्य में सभी बरेली वासियों से सहयोग की अपेक्षा की जाती है।


मंडलायुक्त ने कहा कि नगर क्षेत्रों में विभिन्न शोभायात्राओं, मेलों का आयोजन एवं नगर क्षेत्रों के प्रमुख शिव मंदिरों के साथ-साथ अन्य मंदिरों पर भी जलाभिषेक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जलाभिषेक किए जाने वाले मंदिरों पर पुरूष, महिलाओं एवं बच्चों की अधिक संख्या में भीड़ एकत्रित होती है। उन्होंने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए कि महाशिवरात्रि पर्व के दिन मंदिरों में होने वाले कार्यक्रमों, शोभायात्रा एवं मेलों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल लगाया जाए।
मंडलायुक्त ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जुलूस निकालने वाले मार्गों को भी देख लिया जाए। उन्होंने नगर निगम को निर्देश दिये कि मन्दिरों के आस-पास साफ-सफाई की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि महाशिवरात्रि के त्यौहारों पर पानी व विद्युत आदि की व्यवस्था कराना सुनिश्चित किया जाये।

भड़काउ भाषण से बचे तथा औरों को भी बचाएं। आईजी राकेश सिंह


पुलिस महानिरीक्षक परिक्षेत्र बरेली डॉ0 राकेश कुमार ने कहा कि आप सभी लोगों की वजह से आज बरेली में शांति बनी हुई है यही बरेली की पहचान है। उन्होंने कहा कि नई उम्र के लड़के जल्दी उत्तेजित हो जाते है, जिन्हें हम सभी को मिलकर ज्ञान की बातें सीखानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन इसमें अपना पूर्ण सहयोग दें रहा है। उन्होंने समस्त धर्मगुरूओं से कहा कि नौजावान पीढ़ी को सकारात्मक संदेश दिया जाए तथा कानून को अपने हाथों में न लें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में फैल रहे भड़काउ भाषण से बचे तथा औरों को भी बचाएं। उन्होंने कहा कि हमारा यह पूर्ण विश्वास है कि बरेली में आने वाले दिनों में त्यौहार बहुत ही शांति पूर्ण ढ़ंग से मनाया जाएगा।

महाशिवरात्रि में शोभायात्रा शांतिपूर्ण ढंग से निकाली जाए डीआईजी/ एसएसपी अखिलेश चौरसिया


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेख कुमार चौरसिया ने कहा कि हमने बहुत से त्योहार आप सभी के सहयोग से शान्तिपूर्ण ढंग से मानाये हैं आशा है कि महाशिवरात्रि का पर्व भी आप सभी के सहायोग से शान्तिपूर्वक ढंग से मनाने में सफल हो सकेंगे। उन्होनें कहा कि पुलिस प्रशासन की ओर से पूरी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि देवों के देव का पर्व है जिसमें मन्दिरों में अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालु भोलेनाथ का जलाभिषेक करने आते हैं। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि में जो भी शोभायात्रा निकाली जाये शांतिपूर्ण ढंग से एवं बिना शस्त्रों के प्रदर्शन के साथ शोभायात्रा निकाली जाये। उन्होंने कहा किसी भी प्रकार की अपवाह को न फैलाएं और न फैलाने दें। उन्होंने कहा कि किसी भी त्यौहार में ऐसा कोई कदम न उठायें जिससे आपको जीवन भर पछताना पड़े।

बैठक मेंं पुलिस महानिरीक्षक परिक्षेत्र बरेली डॉ0 राकेश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक अखिलेश कुमार चौरसिया, एस0पी0 सिटी राहुल भाटी, एस0पी0 ग्रामीण राज कुमार, अपर जिलाधिकारी नगर डॉ. आर.डी. पाण्डेय, अपर नगर आयुक्त सुनील कुमार,नगर मजिस्ट्रेट राकेश कुमार गुप्ता, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग नारायण सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर श्वेता यादव, क्षेत्राधिकारी आंवला डॉ0 दीपशिखा यादव, समस्त नाथ मन्दिरों के संत/महात्मा, पीस कमेटी के सदस्य आदि उपस्थित रहे।

Повседневные лайфхаки, вкусные рецепты и советы по огородничеству - всё это вы найдете на нашем сайте. Мы делимся полезной информацией, которая сделает вашу жизнь проще и приятнее. Узнайте, как приготовить вкусные блюда из доступных продуктов, как организовать уютный уголок на даче и как вырастить урожай в собственном огороде. Присоединяйтесь к нашему сообществу и делитесь своими собственными секретами! Только самые умные моряки Узнайте лайфхаки, которые сделают вашу жизнь проще и удобнее. Приготовьте вкусные блюда с нашими кулинарными рецептами. Получите полезные советы для ухода за огородом и выращивания свежих овощей и фруктов. Все это и многое другое вы найдете на нашем сайте!