जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन तहसीलों में अभी तक वादों का निस्तारण नहीं हो पाया है उनका शीघ्र ही निस्तारण किया जाये

जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी की अध्यक्षता में आज राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि पट्टे के आवंटन में सुधार करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जिन विभागों में अभी तक वसूली नहीं हो पायी है, वसूली शीघ्र बढ़ाई जाये तथा इसकी समीक्षा भी लगातार की जाये। उन्होंने समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन तहसीलों में अभी तक वादों का निस्तारण नहीं हो पाया है उनका शीघ्र ही निस्तारण किया जाये।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन ऋतु पुनिया,अपर जिलाधिकारी नगर डॉ. आर.डी. पाण्डेय, नगर मजिस्ट्रेट राकेश कुमार गुप्ता, समस्त उपजिलाधिकारी सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

You missed