सहसवान। हिंदुस्तान उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक जौनपुर का सहसवान पहुंचने पर जगह जगह फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया i
हिंदुस्तान उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महासचिव शाहिद अली खान ऑटोमोबाइल हीरो एजेंसी पर पहुंचने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का 51 किलो की फूल माला एवं ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया i
इस मौके पर हिंदुस्तान उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान ने संबोधित करते हुए कहा हिंदुस्तान उद्योग व्यापार मंडल का मुख्य उद्देश्य की व्यापारी वर्ग को उनका सम्मान दिलाना व्यापारियों का शोषण किसी भी दिशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा आज हिंदुस्तान भर में व्यापारी वर्ग हिंदुस्तान उद्योग व्यापार मंडल के संगठन से तेजी से जुड़ा है। सहसवान में शाहिद अली खान को उत्तर प्रदेश हिंदुस्तान उद्योग व्यापार मंडल का प्रदेश महासचिव बनाया गया है। वही शाहिद अली खान ने कहा मुझे उम्मीद है। कि व्यापारियों के हित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य को करूंगा।
इस मौके पर अनवर पठान, जुबेर अहमद, साजेब खान, अर्शी खान, काशिफ अली खान ,यासीन खान, राशिद अली, जमाल अनवर, दानिश चौधरी, पीयूष माहेश्वरी,दिनेश यादव, सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।