बदायूं। आज दिल्ली पब्लिक स्कूल बदायूं में एक नाटकिये समारोह का आयोजन किया गया जिसका नाम “सूरजमुखी और हेमलेट” था। यह एक हास्य नाटक था। इसकी प्रस्तुति बाहर से आए टी वी कलाकारों द्वारा दी गयी। इस समारोह में ADM प्रशासन एवं बदायूं के प्रतिष्ठित और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इसका उद्देश्य इस कार्यक्रम द्वारा अर्जित धनराशि को एकत्रित कर वृद्धाआश्रम में दान देना था।

इस रंगमंच पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के  छात्र छात्राओं द्वारा भी प्रस्तुती दी गयी। और कुछ विद्यार्थियों द्वारा एक नाटक प्रस्तुत किया गया जिसका नाम  “मिशन रौशनी” था। जिसका उद्देश्य अपने अंग दान करके किसी को पुनरजीवन दान देना था

इस शुभ मौके पर विद्यालय की मैनेजमेंट कमेटी, प्रधानाचार्या, अध्यापिकाएँ आदि उपस्थित रहे।