सहसवान। तहसील क्षेत्र के ब्लॉक दहगांवा प्राथमिक विद्यालय वाजिद पुर के सामने आने जाने वाली रोड पर भरा रहता है। गंदा पानी चाहे बरसात हो ठंड हो गर्मी हो पूरी साल इसी तरह कीचड़ युक्त पानी भरा रहता है।जिसमें प्राथमिक विद्यालय वाजिदपुर के बच्चे भी गिरकर घायल हो चुके हैं। और इसी गंदे पानी में होकर विद्यालय पहुंचते हैं। जिससे आए दिन भयंकर बीमारियां जैसी अनहोनी बनी रहती है। जबकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री गड्ढा मुक्त सड़कें होने के लिए वचनबद्ध है। अधिकारियों को आदेश दे रखे हैं।यहां पर भी सड़कें एवं सड़कों पर जलभराव होता है। उसे तत्काल दूर कराया जाए जिससे आम जनमानस आसानी से अपने घर पर पहुंच सके लेकिन यहां पर उल्टा दिखाई देता है।जब से उत्तर प्रदेश की सरकार बनी है‌। तब भी यहां पर रोड जलमग्न रहती है। जो ग्रामीणों एवं बच्चों के लिए दुखदाई साबित हो रहा है। ग्राम प्रधान एवं ग्राम सचिव खानापूर्ति करते हुए कागजों में ही निर्माण दिखा देते हैं। लेकिन धरातल पर कुछ दिखाई नहीं देता। अब देखना है। कि इस संबंध में प्रशासन क्या कार्रवाई करता है। ग्रामीणों की मांग है। कि बच्चों का ध्यान रखते हुए तत्काल ऊंची कर रोड निर्माण कराया जाए।जिससे आने जाने वाले लोगों को किसी भी तरह की दिक्कत ना हो।

slot gacor gampang menang
slot gacor hari ini