सहसवान। भारत द्वारा जी 20 की प्रथम बार अध्यक्षता किए जाने पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री दीक्षा माहेश्वरी के नेतृत्व में पन्ना लाल नगरपालिका इंटर कालेज के विद्यार्थियों ने बदायूं मेरठ हाईवे के शहबाजपुर चौराहे पर रंग बिरंगी रंगोलियां सजाई। दीक्षा माहेश्वरी ने बताया कि पार्टी नेतृत्व के आह्वान पर जी 20 की अध्यक्षता करने पर देशभर में रंगोलियां सजाई जा रही है और भारत का स्वागत किया जा रहा है। इसी क्रम में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में छात्रा तुलसी, रिदा, फिजा, मंजू, शाइस्ता, प्रधानाचार्य सुजीत सिंह, शिक्षक नसीम अहमद खां, अशरफ, शंकरलाल, नाजिश, भाजपा नगराध्यक्ष सौरभ माहेश्वरी, पीयूष माहेश्वरी, सुभाष गौङ, सचिन शर्मा, सलमान हैदर नक़वी, गोपाल चांडक, डाॅ हेकल, अर्जुन पाटकर, सौरभ वाल्मीकि, रुबेद अख्तर, चरन सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा।