बदायूं। शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर जोन स्तरीय गोष्ठी हुई। जोन समन्वयक (नजीबाबाद जोन) डीपी सिंह, बरेली उपजोन समन्वयक अजयवीर सिंह, बरेली स्थानीय उपजोन समन्वयक सत्यदेव गंगवार ने जोन स्तरीय गोष्ठी को संबोधित किया।

गोष्ठी में जनवरी 2023 से दिसंबर 2025 तक प्रत्येक गांव में अखिल विश्व गायत्री परिवार की योजनाओं को पहुंचाकर गांवों को तीर्थ बनाने, निष्ठावान आत्मीय परिजनों द्वारा प्रदेश में प्रतिदिन सवा करोड़ गायत्री मंत्र जप, अनुष्ठान, अंशदान। प्रज्ञा मंडल, महिला मंडल, संस्कृति मंडल, बाल संस्कारशालाओं, आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी, वृक्ष गंगा अभियान के सशक्तिकरण के लिए ग्राम व वार्डों में नए मंडलों का गठन करना। शांतिकुंज के निर्देशानुसार कार्यक्रमों के लिए समयदानी कार्यकर्ताओं की टोलियां बनाकर जनजागृति को गांव गांव तक पहुंचाने, कन्या कौशल शिविरों के अलावा शांतिकुंज हरिद्वार में 1926 से प्रज्ज्वलित अखंड ज्योति के सौ वर्ष पूर्ण और वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा के जन्मशताब्दी वर्ष 2026 की तैयारियों को लेकर युवाओं को संबोधित किया गया। शक्तिपीठ परिव्राजक सचिन देव ने प्रज्ञा गीत की शानदार प्रस्तुति दी। जिला समन्वयक नरेंद्र पाल शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन गायत्री परिवार के जिला सह समन्वयक संजीव कुमार शर्मा व ललतेश कुमार ने किया। इस अवसर पर रामचंद्र प्रजापति, सुरेंद्र नाथ शर्मा, राम गुड़िया, सुखपाल शर्मा, नत्थू लाल शर्मा, ध्रुव यादव, शेर सिंह, अजय कुमार शर्मा, भगवान दास, संगीता रानी, नेमपाल, सीमा गुप्ता, डा जितेन्द्र, दया शर्मा, माया सक्सेना, ममता पाल, पंकज रस्तोगी ‌आदि मौजूद रहे।