कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की बहुचर्चित ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज बरेली में केंद्रीय राजनीति के बड़ा किरदार पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ,इससे पूर्व जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में बाबा भीमराव अंबेडकर पार्क में आयोजित एक बड़ी सभा को भी सलमान साहब ने संबोधित किया, यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित एवं उनकी पूरी टीम देर रात तक महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला के निवास पर बैठकर रणनीति तैयार करती रही ,जिसके फलस्वरूप आज एक सफल भारत जोड़ो यात्रा संपन्न हुई ,
भारत जोड़ो यात्रा का मार्ग पूरी तरह से तिरंगे झंडे से सजा हुआ था हर तरफ राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के लोग नारे लगाते नजर आ रहे थे.

यात्रा से पूर्व अंबेडकर पार्क में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की बहुचर्चित” भारत जोड़ो यात्रा” ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की नींद में खलल डाल दी है 3500 किलोमीटर इस यात्रा ने पूरे हिंदुस्तान की सांप्रदायिक और जातिवाद की राजनीति को हिला कर रख दिया है उन्होंने कहा कि इस यात्रा का ही परिणाम है कि हिमाचल प्रदेश में हमने भारी बहुमत से कामयाबी हासिल की है उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर देश का बंटवारा नहीं होने दिया जाएगा अपने पूर्वजों की विरासत को हम धर्मनिरपेक्षता के स्वरूप में बनाए रखेंगे अगर कोई देश की अखंडता को तोड़ने का प्रयास करेगा तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा ,2024 का लोकसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी का अंतिम चुनाव होगा और उसके बाद हमारे प्रधानमंत्री राहुल गांधी होंगे और देश में राम राज्य की कल्पना को कांग्रेस पार्टी ही सरकार करेगी.
प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राजनीतिक लाभ लेने के लिए हिंदुस्तान में डर और हिंसा का माहौल कायम रखना चाहती है माननीय राहुल गांधी की कोशिशें हैं भारत में किसान मजदूर और छोटे तबके की बात हर कीमत पर सुनी जानी चाहिए श्री दीक्षित ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में जीएसटी के नाम पर व्यापारियों का खुला शोषण किया जा रहा है ,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल जी की भारत जोड़ो यात्रा देश से महंगाई बेरोजगारी और भाजपा का डर साफ करने को लेकर की जा रही है


भारत जोड़ो यात्रा के मुख्य अतिथि सलमान खुर्शीद ने जैसे ही बरेली महानगर सीमा में प्रवेश किया महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा विभिन्न विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने चार जगह उनका जोरदार अभिनंदन किया
आज की भारत जोड़ो यात्रा में बरेली मंडल के रामपुर मुरादाबाद शाहजहांपुर पीलीभीत बदायूं सहित लगभग 13 जिलों के पदाधिकारियों ने भी भारत जोड़ो यात्रा में भय सहभागिता की इसके अलावा प्रदेश के महत्वपूर्ण पदाधिकारी भी इस कार्यक्रम में शामिल रहे रहे सभा को विवेक बंसल पूर्व विधायक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रतिभा सिंह पूर्व राज्य मंत्री कमलेश राठौर महासचिव श्याम सुंदर उपाध्याय कुमुद गंगवार युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर सिंह महानगर प्रभारी अजय कुमार सारस्वत सोनी जितेंद्र कश्यप आदि ने भी कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने की व संचालन जिला अध्यक्ष अशफाक सकलानी ने किया कार्यक्रम में पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह गंगवार प्रेम प्रकाश अग्रवाल महेश पंडित योगेश जोहरी ,पारस शुक्ला, राज शर्मा , के बी त्रिपाठी मुकेश बाल्मीकि हर्षित दुबे हर्ष विसरिया आबिद अली खान दिनेश दद्दा परवेज अली एडवोकेट पूर्व प्रत्याशी अलका सिंह आदि लोग उपस्थित रहे एवं हजारों लोगों ने भारत जोड़ो पदयात्रा में भाग लिया