ADG राजकुमार द्वारा पुलिस महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र, पुलिस उप महानिरीक्षक मुरादाबाद परिक्षेत्र एवं जोन के जनपद प्रभारियों को गूगल मीट के माध्यम से वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये

ADG राजकुमार द्वारा पुलिस महानिरीक्षक, बरेली परिक्षेत्र/पुलिस उप महानिरीक्षक मुरादाबाद परिक्षेत्र, बरेली जोन के समस्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/ पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक तथा बरेली जोन के समस्त जनपद प्रभारियों को गूगल मीट के माध्यम से आगामी निकाय चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने, अपराध नियंत्रण, कानून एवं व्यवस्था, प्रचलित अभियान, लम्बित अभियोगों की विवेचनाओं के निस्तारण तथा सुचारू यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया, जो कि निम्नवत हैः-


1- नगर निकाय चुनाव के दौरान जिन क्षेत्रों में हिंसक घटनायें हुयी है उन क्षेत्रों में सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी जाकर स्थिति का जायजा ले लें व चुनाव के दौरान उन क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करना सुनिश्चित करें।
2- नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने हेतु पूर्व में ही कार्ययोजना बना ली जाये तथा उसका सख्ती से पालन किया जाये।
3- थानावार आपसी रंजिश के प्रकरणों की समीक्षा कर प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही अमल में लायी जाये।
4- सभी थानों में असलहो के लाईसेंसधारकों की सूची अपडेट कर ली जाये।
5- मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में प्रभावी गश्त की जाये।
6- रंजिश हत्या के प्रकरणों व धार्मिक भावनाओं से जुड़े प्रकरणों को सूचीबद्ध कर समीक्षा कर प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही कर ली जाये।
7- शान्ति एवं व्यवस्था बनाये रखने हेतु पीस कमेटी, प्रबुद्ध वर्ग के लोगों के साथ व धर्मगुरूओं से संवाद स्थापित किया जाये।
8- पुलिस से मारपीट की घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुये ऐसे प्रकरणों में कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाये।
9-सनसनीखेज अपराधों(हत्या, लूट एवं डकैती) की घटनाओं पर राजपत्रित अधिकारीगण तत्काल मौके पर पहुॅंचे तथा गुण-दोष के आधार घटना का शीघ्र अनावरण करना सुनिश्चित करें।

10– सोशल मीडिया ट्वीटर आदि पर फर्जी व बढ़ा चढ़ाकर ट्वीट करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही कराया जाना सुनिश्चित करें तथा रेस्पान्स टाइम में सुधार लायें।
11- सोशल मीडिया पर भ्रामक व आपत्तिजनक पोस्ट का तत्काल खण्डन किया जाये।
12- गौकशी की घटनाओं पर सख्त कार्यवाही कर गौकशी की घटनाओं में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट व उनकी सम्पत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही की जाये।
13- मादक पदार्थो की तस्करी में संलिप्त बड़े माफियाओं को चिन्हित कर उनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाये।
14- सड़क दुर्घटनाओं की घटनाओं पर नियंत्रण हेतु जनपद में प्रभावी यातायात प्लान बनाकर उसका सख्ती से पालन कराया जाये।
15- माफियाओं को चिन्हित व आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के गैंगो का पंजीकरण कर उन पर कड़ी कार्यवाही की जाये।
16- अपराधों में नियंत्रण हेतु गैंगस्टर अधिनियम के अन्तर्गत अपराधियों द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गयी सम्पत्ति का 14(1) के अन्तर्गत जब्तीकरण कराया जाये।
17- महिला सम्बन्घी अपराधों व छेड़छाड़ की घटनाओं पर अंकुश हेतु महिला सुरक्षा दल को सक्रिय किया जाये।
18- सार्वजनिक स्थानों( पार्क, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, सिनेमाघर व मॉल आदि) पर नियमित पुलिस गश्त भेजी जाये।
19- फुट पेट्रोलिंग की कार्यवाही की समीक्षा कर सम्बन्धित हैड्स में प्रभावी कार्यवाही की जाये।