बदायूं। जनपद बदायूं के सिविल बार ऐसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए सिविल जज जू0डि0 बिसौली मनीष कुमार ने कहा कि बार और बेंच न्याय रूपी रथ के दो पहिए हैं। दोनों के एक साथ चले बिना न्याय रूपी रथ का आगे बढ पाना संभव नहीं है। बार की समस्याऐं भी हमारी ही समस्याऐं हैं। इसलिए बार को कोई समस्या नहीं होगी। जब बार अगर समस्या ग्रस्त हो जाएगी तब इस रथ को आगे बढाना कठिन हो जाता है। इससे पूर्व चुनाव अधिकारी गण वरिष्ठ अधिवक्ता रामवीर सिंह यादव, रामसरन शर्मा व प्रवीन शर्मा ने नवनियुक्त अध्यक्ष योगेश भारद्वाज को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। इसके बाद अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों उपाध्यक्ष लेखराज सिंह, सचिव पंकज शर्मा, कोषाध्यक्ष संजीव यादव, सह सचिव अब्दुल हसन, आडीटर संजीव मिश्रा को शपथ दिलाई। सभी ने तालियां बजाकर नवनियुक्त कार्यकारिणी का स्वागत किया। वरिष्ठ अधिवक्ता श्री यादव ने कहा कि कार्यकारिणी को बेंच के साथ बेहतर तालमेल बिठाकर चलना है। ताकि आने वाले वादकारियों को शीघ्र, सस्ता व सुलभ न्याय मिल सके। बार की वजह से किसी को भी न्याय मिलने में किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए। पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने कार्यकारिणी को बधाई व आशीर्वाद देतेहुए कहा कि बार व बेंच का बेहतर तालमेल ही न्याय में लोगों की मदद करता है। यह आगे भी जारी रहना चाहिए। वरिष्ठ अधिक्ता समर सिंह ने कहा कि अभी तक बिसौली में कभी भी बार व बेंच का तालमेल खराब नहीं रहा है और यह परंपरा बनी रहनी चाहिए। सचिव पंकज शर्मा ने कहा कि बार हित को ध्यान में रखकर ही कार्य किया जाएगा। बार व बेंच के बेहतर तालमेल के लिए हर संभव प्रयास रहेगा। किसी भी अधिवक्ता को अगर कोई परेशानी होती है तब वह मेरी अपनी परेशानी होगी। किसी को भी किसी रूप में कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। चाहे इसके लिए माननीय जनपद न्यायाधीश या फिर माननीय उच्च न्यायालय तक क्यों ना जाना पडे। अध्यक्ष योगेश भारद्वाज ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बार व बेंच के बेहतर तालमेल का आश्वासन दिया। कार्यक्रम को अधिवक्ता मो0 आबिद सैफी, प्रदीप उपाध्याय, सोहराब अली, अब्दुल हसन, जुगल किशोर शर्मा, ऋषभ उपाध्याय आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष राजेश मिश्रा, रामबाबू पंडित, बिपेंद्र सक्सेना, सादिक अली खां, व्योमेश चंद्र, सत्येंद्र शर्मा, राजकुमार पाल, दिग्विजय शर्मा, रनवीर सिंह यादव, एसयू खान, राहुल यादव, रवेंद्र प्रकाश शर्मा, विपिन कुमार, जोगराज सिंह, शिवशंकर सक्सेना, अंसार अली, मो0 अजीम, सोमेश शर्मा, मनोज शर्मा, सुनील कुमार सिंह, मुशर्रफ अली, अवनीश कुमार, ऐजाज खान, कुलदीप सिंह, मोरध्वज यादव, विवेक यादव, केपी सिंह राना, रंजीत यादव, राकेश यादव, सौरभ शर्मा, रामलखन यादव, राहुल यादव, जितेंद्र यादव आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। रिपोर्टर हिमांशु उपाध्याय