सहसवन। नगर में आज शनिवार को महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा बड़ी हर्ष उल्लास के साथ निकाली गई। बाल्मीकि शोभायात्रा आज शाम छह बजे से अकबराबाद से शुभ आरंभ होकर जहांगीराबाद नयागंज नवादा विल्सनगंज पठान टोला निनोर मोहल्ला बाल्मिकी बस्ती में पहुंच कर समापन हुई।

बाल्मीकि शोभायात्रा में सुंदर सुंदर झांकियों के साथ जैसे भगवान शिव शंकर,श्री रामचंद्र, लक्ष्मण, भारत, शत्रुघ्न, के स्वरूप गुरु विश्वामित्र, भगवान गणेश, हनुमान, शंकर, पार्वती, शेरावाली मां, की झांकी राधा कृष्ण की झांकियां दर्शकों का मन मोह रही थी बैंड बाजों की धुन पर लोग मस्त मगन होकर जमकर झलक रहे थे। इस मौके पर सौरव बाल्मीकि, आकाश पुत्तन वाल्मीकि, शिवा बाल्मीकि,अमित बाल्मीकि, संजय वाल्मीकि, रविंद्र कुमार वाल्मीकि, नीरज वाल्मीकि,सचिन, अमित, रवि, सुधीर जाटव, राहुल,गुड्डू,आनंद, राजीव बाल्मीकि,समस्त वाल्मीकि कमेटी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। वही इसी क्रम में पूर्व युवा मोर्चा अनुज माहेश्वरी, मंडल उपाध्यक्ष आदर्श सक्सेना, चेयरमैन मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां, नगर अध्यक्ष सौरभ महेश्वरी, पीयूष माहेश्वरी, हिमांशु माहेश्वरी, यदि समस्त लोग मौजूद रहे।