बदायूं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के मुरादाबाद से कासगंज जाते समय बदायूँ की सीमा इस्लामनगर पर जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। उसके बाद उघैती पर पुरुषोत्तम टाटा ने पिन्डोल पर मण्डल अध्यक्ष महेश शर्मा ने बिल्सी नगर में विधायक हरीश शाक्य और कछला में मण्डल अध्यक्ष अजय तोमर के नेतृत्व में जोरदार फूलमाला, ढोल-नगाड़े से स्वागत किया।इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष सीधे कासगंज में निर्धारित कार्यक्रम में चले गए।