सहसवान। मोहल्ला मोहदीनपुर निवासी अनिल महेश्वरी 58 वर्ष का हृदय गति रुकने से सुबह मौत हो गई। आज सुबह परिवार के सदस्य ने उन्हें चाय के लिए उठाया उठे नहीं परिवार जन तुरंत निजी चिकित्सक के यहां ले गए यहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया। मोहल्ला मोहदीनपुर निवासी अनिल महेश्वरी 58 वर्ष भाजपा के मोहदीनपुर वूथ अध्यक्ष थे एवं समाजसेवी भी थे। उन्होंने विधायकी का चुनाव भी लड़ा था। जब से उन्हें यहां की जनता विधायक के नाम से पुकारती थी जैसे ही उनकी मौत की खबर आज नगर वासियों में पता लगी वैसे ही नगर में शोक की लहर दौड़ पड़ी और उन्हें देखने वालों का सिलसिला शुरू हो गया। नगर की भाजपा कमेटी ने शोक संवेदना व्यक्त की इस मौके पर आदर्श सक्सेना, पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनुज माहेश्वरी अबड़र शर्मा, सुभाष गौड़, सचिन शर्मा, सौरभ माहेश्वरी, अंबरीश वर्मा,अनिल सैनी, सौरभ सक्सेना, पियूष महेश्वरी, अबीर सक्सेना, सौरभ गुप्ता, हिमांशु महेश्वरी सहित भारी मात्रा में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

slot gacor gampang menang
slot gacor hari ini