उझानी। आरती यादव टीसी यादव इंटर कॉलेज बसावनपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती की पूर्व संध्या पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सर्वश्रेष्ठ बच्चों को सम्मानित किया गया।

शिक्षक-शिक्षिकाओं और समाजसेवियों ने गांधी और शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पार्चन किया। विद्यालय डायरेक्टर संतोष माहेश्वरी ने राष्ट्रध्वज फहराया और कहा कि महात्मा गांधी जी ने प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया। गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की सेवा, समर्पण, अंहिसा ने दूसरों के जीवन को बहुमूल्य बनाया।

राष्ट्र को नई ऊर्जा दी।प्रधानाचार्य दाताराम गोला ने कहा कि गांधी और शास्त्री ने राष्ट्र को एकता के सूत्र में बांधा। शिक्षक सूरजपाल, राजकुमार, शिक्षिका कविता शर्मा, श्रीमती रूपाली और अल्का यादव ने भी गांधी और शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डाला। छात्र प्रतीक, आशीष, विवेक और छात्रा कुमकुम शाक्य, कुमकुम को सम्मानित किया गया। मोहित यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर संजीव कुमार यादव, प्रेम सिंह, रजनी, रावेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।