बदायूं। अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री बहन अनुप्रिया पटेल जी के आवाहन पर प्रदेश भर में अपना दल एस द्वारा 2 सितंबर से 2 अक्टूबर तक 1करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सदस्यता अभियान को गति देने के लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता सदस्यता अभियान चला रहे हैं। इसी क्रम में आज जनपद बदायूं के दातागंज विधानसभा से आने वाले ध्रुव देव गुप्ता, मनु को जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने जिला उपाध्यक्ष शिवेन्द्र पटेल, जिला महासचिव डॉक्टर एचएस पटेल, जिला सचिव राघवेंद्र सिंह के साथ सक्रिय सदस्य बनाया। आपको बता दें ध्रुव देव गुप्ता युवा मंच संगठन के संस्थापक हैं, छात्र राजनीति से सक्रिय भूमिका में रहे हैं और जनहित के कार्य करते रहे हैं।‌इनके आने से अपना दल(एस) संगठन को बहुत बड़ी मजबूती मिलेगी। श्री गुप्ता ने पार्टी के लिए पूरी मेहनत से कार्य करने की बात कही। डॉक्टर जुल्फिकार अली जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मंच उपस्थित रहे।

slot gacor gampang menang
slot gacor hari ini