बरेली। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के एडवाइजर /पूर्व मंत्री नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के संतुति पर प्रदेश अध्यक्ष/ लखनऊ विधायक नीरज बोरा एवं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष/ बरेली विधायक संजीव अग्रवाल ने प्रदेश में वैश्य समाज के सभी वर्गो को संगठित करने हेतु नवनीत गुप्ता शोटू को प्रदेश उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सोपी वैश्य समाज में दौड़ी हर्ष की लहर वैश्य प्रतिनिधियों ने जताया नवनीत गुप्ता शोंटू पर भरोसा सर्वप्रथम पूर्व मंत्री नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने अपने आवास पर नवनीत गुप्ता शोंटू को पटका पहनाकर कर सम्मानित करते हुए प्रदेश कार्यालय से जारी प्रदेश उपाध्यक्ष का मनोनयन पत्र देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की साथ ही आशा व्यक्त करते हुए कहा कि निश्चित ही नवनीत गुप्ता शोंटू की कर्तव्य निष्ठा लगन और कार्यशैली से वैश्य समाज के सभी उपवर्गो को एक मंच मिल सकेगानवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू ने कहा कि वैश्य समाज के 357 उपवर्गों को संगठित कर एक राजनीतिक पहचान दिलाने का कार्य करेंगे साथ ही वैश्य समाज के कमजोर और निर्बल सजातीय बंधुओं की आवाज बनकर उनकी हर समस्या का समाधान संगठन के माध्यम से कराया जाएगा अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन भारत देश के साथ 27 अन्य देशों में सक्रिय है उत्तर प्रदेश में संगठन बहुत मजबूती से वैश्य समाज की पहचान बन चुका है संगठन के प्रदेश मुख्य सलाहकार /मंत्री उ. प्र. नंद गोपाल नंदी ,प्रदेश प्रभारी/मंत्री उ. प्र.कपिलदेव अग्रवाल,का.प्रदेश अध्यक्ष/विधायक रमेश जायसवाल,का.प्रदेश अध्यक्ष /विधायक अनुपमा जायसवाल ,प्रदेश युवा अध्यक्ष अमित वार्ष्णेय ,प्रदेश महिला अध्यक्ष मिथलेश अग्रवाल ,प्रदेश महामंत्री जितेंद्र रस्तोगी ,भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ,वैश्य नेता राजेश गुप्ता ,विनय गुप्ता ,लवकेश गुप्ता ,अमित वैश्य आदि ने नवनीत गुप्ता शोटू पर अपना भरोसा जताया।