बदायूं, बिसौली। ग्राम पंचायत बगरैंन के पंचायत घर पर 75 वे स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष रीना राघव व ग्राम प्रधान गुलाब नबी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। मंडल अध्यक्ष वीना राघव ने कहा इस वर्ष भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा हर घर तिरंगा की जो पहल शुरू की गई है वह संपूर्ण भारत में नजर आई है। हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सभी धर्मों के लोगों ने हमारे देश की शान तिरंगा अपने अपने घरों की छतों पर लगाए हैं और प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री जी के आह्वान को पूर्ण तरीके से सफल बनाया है। हमारे ग्राम पंचायत की महिलाओं ने भी तिरंगा यात्रा में पूर्ण सहयोग किया है और आज ध्वजारोहण के दिन मुस्लिम समाज की अनेकों महिलाओं ने ध्वजारोहण में उपस्थिति दर्ज की है। इस मौके पर रिहाना, सुरभि, पूरी, अंजू देवी ,अनीता, सुनीता, आसमा, शकीला, रेशमा, आमना, चांदनी, अफसाना, शहनाज, निशा आदि महिलाएं उपस्थित रही। रिपोर्टर हिमांशु उपाध्याय