बदायूं। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सांसद डॉ संघमित्रा मौर्य ने अपनी लोकसभा क्षेत्र बदायूँ के नगर बदायूँ में स्थित महापुरुषों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमाओं की साफ सफाई व माल्यार्पण कार्य किया। जिसके क्रम में गांधी ग्राउंड पर महात्मा गांधी जी ,जवाहरलाल नेहरू जी,लाल बहादुर शास्त्री जी,सरदार भगत सिंह जी,बाबा भीमराव अंबेडकर जी व स्वंत्रता संग्राम सेनानी व भूत पूर्व विधायक मुंशी टीकाराम जी की प्रतिमाओं की सफाई व माल्यार्पण किया। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि बिल्सी श्री शिशुपाल शाक्य, जिला महामंत्री पंडित सारदा कांत, जिला महामंत्री अरुण प्रकाश धोबी, नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, जितेंद्र कुमार साहू, सांसद मीडिया प्रभारी निष्कर्ष प्रताप सिंह, नगर महामंत्री पंकज शर्मा, स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता, नितेश वार्ष्णेय, राज कपूर शाक्य, सौरभ गुप्ता, राकेश गुलाटी, नितेश रस्तोगी आदि लोग मौजूद रहे।

slot gacor gampang menang
slot gacor hari ini