बदायूं, बिसौली। रोटरी इनरव्हील क्लब की महिलाओं ने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज से तिरंगा यात्रा प्रारंभ की। तिरंगा यात्रा पुलिस चौकी से बुध बाजार होती हुई अटल चौक पर पहुंची जहां राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने भारत माता जिंदाबाद और हिंदुस्तान अमर रहे के नारे लगाए।

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य सावित्री देवी ने छात्राओं के साथ मिलकर एक देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया और लोगों से आवाहन किया के देश सर्वोपरि होना चाहिए। देश का मान तिरंगा है और हमारा तिरंगा कभी झुकना नहीं चाहिए और प्रवेश सिन्हा जिला शोध प्रमुख ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर तिरंगा लगाना है और भारत के गौरव को बढ़ाना है। प्रथम बार बिसौली में महिलाओं को इतना जागरूक देखा गया है।

तिरंगा यात्रा में संगीता रस्तोगी ने भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया उन्होंने प्रत्येक नागरिक को जो रास्ते में मिलते गए उन्हें तिरंगा वितरित किया और उनसे कहा कि अपने घरों पर तिरंगा लगाएं। तिरंगा यात्रा का समापन राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में आकर हुआ उसके बाद कॉलेज की छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रोग्राम प्रस्तुत किए। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के छात्र छात्राएं व उनकी प्रधानाचार्य समाज सेवा व देश हित के कार्यों में हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं। इस तिरंगा यात्रा में कृष्णा गुप्ता,सरिता वार्ष्णेय, संगीता रस्तोगी ,रीना राघव मंडल अध्यक्ष बगरैंन ,सावित्री देवी प्रधानाचार्य राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, प्रवेश सिन्हा जिला शोध प्रमुख, लालती देवी ,दीपा रानी, दिव्या गुप्ता, साक्षी,मधु शर्मा,रितु अग्रवाल, प्रतिभा अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर हिमांशु उपाध्याय