बदायूं। युवा संकल्प सेवा समिति के तत्वधान में आजादी के अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा के तहत संस्था के सचिव पुनीत कुमार कश्यप एडवोकेट के नेतृत्व में शहर में घर-घर तिरंगे बांटे गए। उसके बाद एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता संस्था के उपाध्यक्ष योगेश पटेल ने की व संचालन योगेंद्र सागर ने किया। संस्था के सचिव पुनीत कुमार कश्यप ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव पूरा देश बड़े हर्षोल्लास के साथ मना रहा है जो कि एक बहुत बड़े गर्व की बात है संस्था के सभी सदस्य अपने घरों पर तिरंगों को फहराएंगे साथ ही साथ तिरंगे का किसी भी तरह से अपमान ना हो इसके लिए लोगों को जागरूक की किया जाये शहर में निशुल्क तिरंगों का वितरण संस्था द्वारा कराएंगे।

संस्था के कोषाध्यक्ष योगेंद्र सागर ने कहा कि संस्था द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी इसमें संस्था के सभी सदस्य उपस्थित रहेंगे और हर घर तिरंगे को लगवाएंगे। संस्था के सदस्य धर्मवीर सिंह ने कहा कि संस्था द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव तीन दिवसीय कार्यक्रम मनाया जाएगा जिसमें प्रथम दिवस गोष्ठी का आयोजन किया गया, द्वितीय दिवस घर-घर तिरंगा हर घर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी व तीसरे दिन संस्था कार्यालय पर ध्वजारोहण होगा व संस्था द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पौधारोपण भी किया जायेगा।इस मौके मु फैजी, आकाश सागर, मु. उवैश, मु. शकील, देवेन्द्र यादव मुनीश कुमार, इन्द्र प्रकाश, मु. अनीस, हिमांशु कश्यप , आदि उपस्थित रहे।